क्राइम

Mukesh Chandrakar Murder के मुख्य आरोपी सुरेश चंद्राकर को SIT ने हैदराबाद से किया गिरफ्तार….

बीजापुर l  पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के मामले में बड़ा एक्शन हुआ है. मामले की जांच कर रही एसआईटी (SIT) ने केस के मुख्य आरोपी सुरेश चंद्राकर को रविवार देर रात गिरफ्तार कर लिया है. मालूम हो कि सुरेश वहीं ठेकेदार है जिसकी प्रॉपर्टी के सेप्टिक टैंक में मुकेश चंद्राकर की बॉडी मिली थी. बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने सुरेश की गिरफ्तारी की पुष्टी की है. बता दें कि पत्रकार मुकेश चंद्राकर 1 जनवरी की शाम से लापता थे. उनके भाई ने उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी.  पुलिस की जांच में 3 जनवरी की शाम ठेकेदार सुरेश की प्रॉपर्टी से मुकेश की बॉडी मिली. परिवार ने कपड़ों और हाथ के टेटू से उनकी पहचान की थी.

रितेश चंद्राकर सहित 2 और आरोपियों को पहले गिरफ्तार कर चुकी है. रायपुर से आरोपी रितेश की गाड़ी भी बरामद की गई थी. बीजापुर में प्रशासन ने आरोपी सुरेश के अवैध निर्माण पर जेसीबी कार्रवाई की. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी कहा था कि इस तरह की घटना दोबारा न हो, इसके लिए आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के निर्देश दिए गए हैं.इसके अलावा उसके 3 बैंक अकाउंट को भी सीज कर दिया गया था.

सराकर ने एसआईटी का गठन किया था. IPS मयंक गुर्जर के नेतृत्व में 11 सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) मामले की जांच कर रही थी. पुलिस लगातार फरार चल रहे ठेकेदार सुरेश चंद्राकर को ट्रेस कर रही थी. अब उसे हैदराबाद से गिरफ्तार कर लिया गया है. बताया जा रहा है कि सरकार न्यायालय से स्पीड ट्रायल की मांग कर सकती है.

Related Articles

Back to top button