छत्तीसगढ़ में बिजली महंगी: आज से नई दरें लागू, 65 लाख उपभोक्ताओं पर असर

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज बुधवार से बिजली उपभोक्ताओं पर महंगाई का अतिरिक्त बोझ पड़ गया है। छत्तीसगढ़ विद्युत नियामक आयोग द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए घोषित नई बिजली दरें आज से प्रभावी हो गई हैं, जिससे राज्य के करीब 65 लाख उपभोक्ता प्रभावित होंगे।

नई व्यवस्था के तहत घरेलू उपभोक्ताओं को प्रति यूनिट 30 से 50 पैसे तक अधिक भुगतान करना होगा। वहीं गैर-घरेलू और कृषि उपभोक्ताओं के लिए भी बिजली दरों में बढ़ोतरी की गई है।
घरेलू उपभोक्ताओं के लिए नई दरें:
- 0 से 100 यूनिट: 4.10 रुपये से बढ़कर 4.40 रुपये प्रति यूनिट
- 101 से 200 यूनिट: 4.20 रुपये से बढ़कर 4.50 रुपये प्रति यूनिट
- 201 से 400 यूनिट: 5.60 रुपये से बढ़कर 6.00 रुपये प्रति यूनिट
- 401 से 600 यूनिट: 6.60 रुपये से बढ़कर 7.00 रुपये प्रति यूनिट
- 600 यूनिट से अधिक: 8.30 रुपये से बढ़कर 8.80 रुपये प्रति यूनिट
इसके अलावा अग्रिम भुगतान पर मिलने वाली छूट में कमी की गई है, जबकि विलंब से बिल जमा करने के नियमों में भी बदलाव किया गया है।
नई दरों के लागू होने के बाद आम उपभोक्ताओं के मासिक बिजली बिल में बढ़ोतरी तय मानी जा रही है, जिससे घरेलू बजट पर अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है।



