कोरबा

मेरी छवि धूमिल करने दी गई सुपाड़ी :- हितानंद अग्रवाल..

कोरबा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने वायरल ऑडियो क्लिप को सीजी बॉक्स के पत्रकार की साजिश और सभापति चुनाव और पूर्व के बातो को लेकर ऑडियो क्लिप तैयार किया गया है, जिसे अब वायरल किया जा रहा है, वायरल ऑडियो जिसमे लेनदेन की बात की जा रही है ये ऑडियो और प्रकाशित खबर पूरी तरह से पैसे लेकर छवि धूमिल करने के इरादे से बनाई गई खबर है, सीजी बॉक्स के पत्रकार खबर को तोड़मरोड़ कर जनता के मध्य परोस रहे है, पूर्व में भी सीजी बॉक्स के द्वारा खबर का प्रकाशन किया गया था, जिसमे सभापति चुनाव को लेकर विवादास्पद खबर का प्रकाशन उनके द्वारा किया गया था, सीजी बॉक्स के पत्रकार कोरबा में भाजपा के बीच में तनाव की स्थिति निर्मित करना चाहते है, जिससे भाजपा में गुट का निर्माण हो |

मेयर इन काउंसिल के सदस्य हितानंद अग्रवाल ने बताया कि कोरबा में कुछ लोग हैं, जो 2019 में नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद से ही ठानकर बैठे हैं कि हितानंद अग्रवाल की छवि धूमिल करके रहेंगे, इसके लिए उन्होंने भांति-भांति के लोगों को सुपारी दे रखी है। इनका साथ देने के लिए कुछ कोरबा के भीतर हैं तो कुछ बाहर लेकिन कोरबा के गरीब, पिछड़े, दलित और आम लोग हितानंद अग्रवाल का सुरक्षा कवच बने हुए हैं, इसलिए ये लोग बौखला गए हैं। ये नए-नए पैंतरे आजमा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button