छत्तीसगढ़राजनीति

महतारी वंदन योजना की 10वीं किस्त CM साय आज रायगढ़ से जारी करेंगे….

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज को रायगढ़ के शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी मिनी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में महतारी वंदन योजना की 10वीं किस्त के रूप में 652 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि जारी करेंगे. 70 लाख माताओं-बहनों के खाते में एक-एक हजार रुपये राशि का अंतरण होते ही उनके मोबाइल में नोटिफिकेशन पहुंचेगा.मार्च 2024 से राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम और सशक्त बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई इस योजना के तहत कुल 6530 करोड़ 70 लाख रुपये की राशि आर्थिक मदद के रूप में दी जा चुकी है.मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को महतारी वंदन योजना की 10वीं किस्त की राशि आज ऑनलाइन जारी करेंगे.

 रायगढ़ के मरीन ड्राईव एरिया में 42 करोड़ की लागत से बनने वाले नालंदा परिसर का भूमिपूजन करेंगे आज मुख्यमंत्री साय, र रायगढ़ जिले को 135 करोड़ रुपये की लागत वाले विकास एवं निर्माण कार्यों की सौगात भी देंगे, जिसमें 97 करोड़ 51 लाख रूपए की लागत से निर्मित 67 कार्यों का लोकार्पण तथा 37 करोड़ 58 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले 13 कार्यों का शिलान्यास शामिल है. 

Related Articles

Back to top button