भोपाल: MP में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की एंट्री, यूथ मूवमेंट का दावा

मध्यप्रदेश की राजनीति में एक नया और असामान्य नाम चर्चा में है — कॉकरोच जनता पार्टी। खुद को पारंपरिक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक यूथ मूवमेंट बताने वाले इस समूह ने प्रदेश में सक्रियता बढ़ाने के संकेत दिए हैं।

क्या कहा संगठन ने
मूवमेंट से जुड़े एक सदस्य के अनुसार:
“कॉकरोच जनता पार्टी कोई पार्टी नहीं, बल्कि Zen-G आधारित यूथ मूवमेंट है।”
“हमारी लड़ाई किसी व्यक्ति या पार्टी से नहीं, बल्कि उस सिस्टम से है जो सो चुका है।”
युवाओं के मुद्दों पर फोकस
संगठन ने विशेष रूप से पेपर लीक और युवाओं की आवाज दबाने के मुद्दे उठाए:
“परीक्षाओं में पेपर लीक होते हैं”
“युवा सवाल पूछते हैं तो उनकी आवाज दबा दी जाती है”
“सोशल मीडिया अकाउंट तक ब्लॉक कर दिए जाते हैं”
संगठन का आरोप है कि अब सरकारी संस्थान जिम्मेदारी से बच नहीं सकते।
आगे की रणनीति
जल्द ही प्रदेश की कोर कमेटी का गठन किया जाएगा
संगठन MP में अपने नेटवर्क को संगठित रूप देने की तैयारी में है
फॉलोअर्स विवाद पर सफाई
संगठन पर सोशल मीडिया में पाकिस्तान से फॉलोअर्स होने के आरोप लगे। इस पर प्रतिक्रिया:
“यह सरकार का प्रोपगेंडा है, इसका वास्तविकता से कोई संबंध नहीं”
संस्थापक का दावा
मूवमेंट के संस्थापक अभिजीत दीपके से बातचीत का हवाला देते हुए संगठन ने कहा कि यह पहल देशभर के युवाओं को जोड़ने का प्रयास है।



