कांकेर (उत्तर बस्तर)

पिकअप वाहन खड़ी ट्रेक्टर में जा धसी ,जिसमे 1 महिला की मौके पर मौत…

 कांकेर l देर रात पिकअप वाहन खड़ी ट्रैक्टर से टकरा गई. मामला कांकेर जिले के अमोडा मार्ग का है, पिकअप वाहन नहावन कार्यक्रम से लौटने के दौरान करना गांव के पास हादसे का शिकार हो गई. पिकअप में 25 ग्रामीण सवार थे. मौके पर ही एक महिला की मौत हो गई है. साथ ही 8 लोग घायल हुए हैं. 

ग्रामीण अमोडा में नहावन कार्यक्रम से गौरगांव वापस लौट रहे थे. पिकअप वाहन में करीब 25 लोग सवार थे. इसी बीच करना गांव के पास एक खड़ी ट्रैक्टर से पिकअप टकरा गई. जिससे मौके पर ही एक महिला की मौत हो गई. वहीं 8 ग्रामीण घायल हो गए. जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया.

Related Articles

Back to top button