आस्थाउत्तराखंड

केदारनाथ यात्रा में पर्यावरण का रखा जा रहा विशेष ध्यान,

रुद्रप्रयाग। बाबा केदार की यात्रा में जिला प्रशासन की ओर से पर्यावरण का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है। जवाड़ी बाईपास में केदारनाथ धाम जाने वाले भक्तों को कूड़ा बैग दिए जा रहे हैं। इन बैगों में भक्त खाने-पीने की चीजों का उपयोग करने के बाद प्लास्टिक-कचरा इसमें रख सकते हैं और निर्धारित जगहों पर बनाए गए कूड़ादान सेंटरों में फेंक सकते हैं, जहां से उठाकर इस कचरे को कूड़ा डम्पिंग जोन में पहुंचाया जा रहा है।

केदारनाथ हाईवे के जगह-जगह कूड़ादान बनाए गए हैं, जिनका लाभ स्थानीय लोगों के साथ ही तीर्थयात्रियों को मिल रहा है। साथ ही इससे पर्यावरण को होने वाले नुकसान से भी बचाया जा रहा है। प्रसिद्ध पर्यावरण विशेषज्ञ देवराघवेन्द्र बद्री ने कहा कि जिला प्रशासन की यह शानदार पहल है। धाम पहुंच रहे श्रद्धालुओं को कूड़ा बैग दिया जा रहा है।

यह बैग पूरी तरह से प्लास्टिक मुक्त है, जबकि इसमें प्लास्टिक कचरा रखने के बाद सुरक्षित स्थान पर भी पहुंचाया जा रहा है, जिससे इसका निस्तारण किया जा सके। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को लेकर हाईवे किनारे बनाए गए ये कूड़ादान काफी फायदेमंद साबित हो रहे हैं।

Related Articles

Back to top button