राजनीतिरायपुर

रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव: CM साय ने किया बीजेपी की जीत का दावा, कांग्रेस प्रत्याशी घोषित न होने को लेकर कसा तंज

छत्तीसगढ़ के रायपुर दक्षिण विधानसभा में 13 नवंबर को उपचुनाव होने को हैं. भाजपा की तरफ से इस बार पूर्व सांसद सुनील सोनी को प्रत्याशी बनाया गया है. वहीं कांग्रेस ने अब तक अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया है. जबकि अन्य 3 निर्दलीय प्रत्याशी उपचुनाव लड़ने के लिए नामांकर फॉर्म चुके हैं. इस उपचुनाव को लेकर सीएम विष्णुदेव साय ने भाजपा की जीत का दावा करते हुए कहा है कि रायपुर दक्षिण विधानसभा लगातार भाजपा पार्टी का रहा है. बृजमोहन अग्रवाल विधायक रहे हैं. 2023 के विधानसभा चुनाव में 65 हजार से ज्यादा मतों से जीते हैं. अब उपचुनाव में पूर्व सांसद सुनील सोनी वहां से जीतेंगे. वहीं कांग्रेस प्रत्याशियों को टिकट नहीं मिलने पर सीएम साय ने कहा कि वे उनका मामला है, हम विपक्ष को मजबूत मानकर ही काम कर रहे हैं.

Related Articles

Back to top button