मनोरंजन

 गोविंदा सुबह अपनी लाइसेंस रिवॉल्वर को रख रहे थे गलती से उनके ही रिवॉल्वर से उनके पैर में गोली लग गयी,फिलहाल पैर से निकाल दी गई है गोली, 

मनोरंजन l  एक ऐसी खबर सामने आई थी, आज सुबह बॉलीवुड सुपरस्टार गोविंदा अपनी लाइसेंस रिवॉल्वर को उठाकर रख रहे थे, अचानक गलती से उनके हाथ से गोली चल गई। वह गोली एक्टर के पैर में लगी, जिसके बाद उन्हें तुरंत ही मुंबई की जूहू में स्थित कीर्ति केयर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

डॉक्टर्स ने ऑपरेशन कर दिया है और गोली निकाल दी है, लेकिन 24 घंटे तक अभिनेता को ICU में डॉक्टर्स की निगरानी में ही रखा जाएगा। पहले से थोड़ी हालत में सुधार होने के बाद अब गोविंदा ने हाल ही में एक ऑडियो शेयर किया है।गोविंदा ने अस्पताल से फैंस को अपने स्वास्थ्य पर अपडेट देते हुए डॉक्टर और शुभचिंतको का शुक्रिया अदा किया है।

Related Articles

Back to top button