क्राइम

 रायपुर के AIIMS में डॉक्टर ने मरीज से की मारपीट,

रायपुर।   डॉक्टर द्वारा मरीज से मारपीट करने का मामला सामने आया है, एम्स रायपुर से जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.  मामले की जांच के आदेश दिए हैं. घटना प्लास्टिक सर्जरी विभाग की बताई जा रही है, जहां एक मरीज के सीने की दाहिने हिस्से का ऑपरेशन हुआ था, ऑपरेशन के बाद उसने सिरदर्द की शिकायत की थी. इसपर जब उसने डॉक्टर से सवाल पूछा तो डॉक्टर भड़क गया और मरीज के साथ मारपीट कर दी.

मरीज का ऑपरेशन हुआ था. उसने बताया कि सुबह हुए ऑपरेशन के बाद जब उसे रात 9:30 होश आया तो उसके सर में दर्द हो रहा था. उसने बताया कि सीने के राइट साइड ऑपरेशन हुआ और लेफ्ट साइड सिर में दर्द दे रहा था. मरीज ने अपनी पत्नी को इसकी जानकारी दी. पत्नी ने जब देखा तो सिर सुजा हुआ था, जैसे कोई मारा हो. इस दौरान ड्यूटी पर उपस्थित डॉक्टर से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हम नहीं बता पाएंगे. ऑपरेशन थियेटर में जो डॉक्टर है वो बता पाएंगे. उसके बाद मरीज डॉक्टर का इंतजार करता रहा. डॉक्टर रात लगभग 11 बजे आए तो उनसे मरीज ने पूछा ‘सर दर्द’ कर रहा है. ऐसा लग रहा है जैसे कोई मारा है या खींचा है तो डॉक्टर ने कहा तुम्हारे कहने का मतलब क्या है ऑपरेशन थियेटर हमें तुमको मार रहे थे. यह कहते हुए डॉक्टर ने मरीज को दो थप्पड़ जड़ दिया और पत्नी को भी धक्का दिया. हॉस्पिटल का स्टाफ भी डॉक्टर का सपोर्ट कर रहा है. और पुलिस को भी यह कह कर बुला दिया गया की भाग रहे थे.मरीज बिलासपुर निवासी है 

. वीडियो वायरल होने के बाद  मामले की जांच शुरू कर दी गई है. रायपुर एम्स के निदेशक लेफ्टिनेंट जनरल अशोक जिंदाल ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दे दिए गए हैं. एम्स के मेडिकल सुपरिटेंडेंट (MS) को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है,

Related Articles

Back to top button