मनोरंजन

500 राक्षसों से Singham Again का क्लाइमैक्स होगा जबरदस्त, Rohit Shetty ने लास्ट मिनट बदला बड़ा सीन

13 सालों से कॉप यूनिवर्स के राजा बने रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) सिंघम फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म को बड़े पर्दे पर उतारने के लिए दिन-रात एक कर रहे हैं। रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स की पांचवीं फिल्म सिंघम अगैन (Singham Again) करीब दो महीने बाद सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

बॉलीवुड के दिग्गज सितारों से सजी (Singham Again) की शूटिंग जारी है। फिल्म की रिलीज से पहले रोहित शेट्टी इसे बेस्ट और इंट्रेस्टिंग बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। कुछ दिन पहले टीम जम्मू-कश्मीर में शूटिंग करने गई थी और अब फिल्म का क्लाइमैक्स शूट होना है, जिसके लिए डायरेक्टर ने बड़ी प्लानिंग की है। यही नहीं, रोहित ने ऐन मौके पर फिल्म का क्लाइमैक्स भी बदल दिया है। 

सिंघम अगैन के क्लाइमैक्स में बदलाव

मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक, रोहित शेट्टी ने लास्ट मोमेंट में सिंघम अगैन के क्लाइमैक्स में थोड़ा बदलाव किया है। वह सेकेंडरी कास्ट के साथ शूटिंग कर रहे हैं और क्लाइमेक्स में आखिरी समय में कुछ बदलाव कर रहे हैं। यह सीन रोंगटे खड़े कर देने वाला होगा। फिल्म के क्लाइमैक्स में कई naga788 किरदार राक्षसों की पोशाक में नजर आएंगे जो कहानी में एक नया मोड़ लाएगी। रोहित शेट्टी विले पार्ले में गोल्डन टोबैको फैक्ट्री में फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं।

500 राक्षसों से सजेगा क्लाइमैक्स

सिंघम अगैन के क्लाइमैक्स में एक-दो नहीं बल्कि 500 लोग राक्षस के रूप में नजर आएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शूटिंग के पहले दिन विले पार्ले के सेट पर करीब 500 लोगों की भीड़ जमा हुई थी। सेट पर बड़ा मंच तैयार किया गया है। जल्द ही अजय देवगन भी शूटिंग के लिए सेट पर मौजूद होंगे। कहा जा रहा है कि क्लाइमैक्स की शूटिंग 11 सितंबर तक होने की उम्मीद है। क्लाइमैक्स में बाजीराव सिंघम यानी अजय देवगन के अलावा सिम्बा रणवीर सिंह और सूर्यवंशी अक्षय कुमार भी नजर आएंगे।

मालूम हो फिल्म 1 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। लीड रोल में अजय, अक्षय, रणवीर के अलावा दीपिका पादुकोण, करीना कपूर खान, जैकी श्रॉफ और टाइगर श्रॉफ हैं।

Related Articles

Back to top button