उत्तराखंड

उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं आज से हुई शुरू पूरे प्रदेश मे 223387 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा,,,

उत्तराखंड l उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद बोर्ड की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं आज 21 फरवरी से शुरू हो गई हैं ये परीक्षाएं 11 मार्च तक चलेंगी। इस बार परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए धारा 163 लागू की गई है साथ ही 100 मीटर की परिधि में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इस वर्ष 2,23,387 छात्र परीक्षा दे रहे है। इनमें 10वीं के 1,13,688 और 12वीं के 1,09,699 छात्र पंजीकृत हैं.

परीक्षा केंद्रों में सभी परीक्षार्थी समय से पहुंच रहे हैं और परीक्षा की पूरी तैयारी बोर्ड परिषद ने की है। हालांकि कई छात्रों में प्रश्न पत्र को लेकर हल्का तनाव और उत्सुकता भी देखी जा रही है। आज पहले दिन 12वीं का हिंदी व कृषि हिंदी विषय की परीक्षा है वहीं कल से 10 वी की हिंदी की परीक्षा भी शुरू हो जाएगी।

परीक्षा का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक निर्धारित किया गया है। वही पूरे प्रदेश मे 1245 परीक्षा केंद्र, 165 संवेदनशील और 5 अति संवेदनशील केंद्र बनाये है। वही प्रदेश भर में इस बार कुल 1,245 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, इनमें 165 संवेदनशील और 5 अति संवेदनशील केंद्र शामिल हैं. इसके अलावा, 49 एकल केंद्र और 1,196 मिश्रित केंद्र बनाए गए हैं. प्रशासन ने परीक्षाओं को नकलमुक्त और पारदर्शी बनाने के लिए कड़े इंतजाम किए हैं।

Related Articles

Back to top button