छत्तीसगढ़

अर्धनग्न हालत में मिला महिला का शव, पुलिस जांच में जुटी

जितेंद्र गुप्ता@कोरबा। जिले के कुसमुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खोडरी रिसदी में एक महिला के शव देखे जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

मिली जानकारी के अनुसार आज की सुबह खोडरी ग्राम के रिसदी सुंदरहा नाले में महिला की अर्धनग्न हालत में शव देखा गया। महिला की साड़ी भी जली हुई है। कुसमुंडा पुलिस को घटना की सूचना दी गई है। जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा होगा।

Related Articles

Back to top button