छत्तीसगढ़

सीएम साय ने वन रक्षक भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थी की मौत पर  जताया दुख, 10 लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा….

रायपुर l वन रक्षक भर्ती परीक्षा के दौरान एक अभ्यर्थी महेंद्र कुमार कुरेटी की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई. इसे लेकर सीएम ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए मृतक के परिवार को सरकार की तरफ से 10 लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा भी की है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर लिखा कि वनरक्षक भर्ती परीक्षा में फिजिकल टेस्ट के दौरान कांकेर में महेंद्र कुमार कुरेटी की असामयिक मृत्यु अत्यंत दुःखद है. 

हमारी सरकार मृतक के परिजनो के साथ है. राज्य सरकार की ओर से उनके परिवार को दस लाख की सहायता राशि प्रदान की जा रही है और आगे भी हमारी सरकार हर संभव मदद के लिए तत्पर है.

Related Articles

Back to top button