बिज़नेस (Business)

 SEBI को दिया एप्लिकेशन वापस लिया, हीरो मोटर्स नहीं लाएगी आईपीओ,

ऑटोमोबाइल l बाजार नियामक ने बताया कि ऑटोमोबाइल कंपोनेंट बनाने वाली कंपनी हीरो मोटर्स ने अपने इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (आईपीओ) के लिए सेबी से किया गया आवेदन वापस ले लिया है. कंपनी ने 5 अक्टूबर को डीआरएचपी वापस ले लिया है. हीरो मोटर्स ने इस पब्लिक ऑफर के जरिए 900 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बनाई थी.कंपनी के प्रमोटर ओपी मुंजाल होल्डिंग्स ओएफएस के जरिए 250 करोड़ रुपये की हिस्सेदारी बेचने की योजना बना रहे थे, अन्य प्रमोटर भाग्योदय इन्वेस्टमेंट और हीरो साइकिल्स भी ओएफएस के जरिए 75 करोड़ रुपये की हिस्सेदारी बेचने की योजना बना रहे थे. आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज, डीएएम कैपिटल एडवाइजर्स और जेएम फाइनेंशियल इस इश्यू के बुक रनिंग लीड मैनेजर थे.

कंपनी का स्वामित्व पंकज मुंजाल के पास है. पंकज हीरो मोटोकॉर्प लिमिटेड के चेयरमैन पवन मुंजाल के चचेरे भाई हैं. कंपनी मोटरसाइकिल, ऑटोमोटिव, ऑफ-रोड और इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) सेगमेंट में प्रीमियम ब्रांड्स को गियर और ट्रांसमिशन, अलॉय और मैटेलिक पार्ट्स और बाइक पावरट्रेन सिस्टम में उत्पाद और एंड-टू-एंड सॉल्यूशन मुहैया कराती है.

Related Articles

Back to top button