दुर्ग

दुर्ग : साइबर ठगी का सबसे बड़ा खुलासा — भिलाई के पॉश नेहरू नगर में 27 म्यूल अकाउंट्स का भंडाफोड़

दुर्ग पुलिस को साइबर क्राइम के सिंडिकेट पर अब तक की सबसे बड़ी सफलता मिली है। थाना सुपेला और ACCU यूनिट की संयुक्त टीम ने भिलाई के पॉश इलाकों में गिने जाने वाले नेहरू नगर स्थित बंधन बैंक में खोले गए 27 संदिग्ध म्यूल अकाउंट्स का पर्दाफाश किया है।

इन खातों का इस्तेमाल देशभर में हुई साइबर ठगी से हासिल रकम को खपाने में किया जाता था।

1 करोड़ 20 लाख रुपए का लेनदेन — पुलिस के हाथ बड़े प्रमाण

जांच में सामने आया कि

इन 27 खातों में ₹1,20,00,000 से अधिक की अवैध रकम का लेन-देन

पुलिस ने अब तक 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया

बाकी खाते धारकों की तलाश तेज़

पुलिस के अनुसार यह नेटवर्क ठगों की ब्लैक मनी को व्हाइट मनी में बदलने का बड़ा रास्ता था।

कैसे चलता था खेल?

साइबर ठग विभिन्न राज्यों में लोगों को कॉल/ लिंक/ UPI फ्रॉड से फंसाते

ठगी की रकम इन म्यूल अकाउंट्स में तुरंत ट्रांसफर

फिर एजेंट्स रकम को कैश निकालकर आगे पहुंचाते

काम के बदले 1-3% कमीशन

पुलिस को शक है कि यह गिरोह अंतरराज्यीय स्तर पर भी जुड़ा हो सकता है।

बैंक और खाता धारक भी जांच के घेरे में

बिना उचित सत्यापन इतनी बड़ी संख्या में खाते कैसे खोले गए?

पुलिस बैंक अधिकारियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button