क्राइमछत्तीसगढ़बिलासपुर

बिलासपुर जिले के आत्मानंद स्कूल का लैब अटेंडेंट बर्खास्त,छात्रा से छेड़छाड़ का है आरोप….

 बिलासपुर। आत्मानंद स्कूल के लैब अंटेंडेट एमडी शहजाद के खिलाफ छात्रा से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है जिसमे कलेक्टर ने लैब अंटेंडेट को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है.

बिलासपुर जिले के  पचपेड़ी में स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी/अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, में पढ़ने वाली छात्रा से लैब अटेंडेंट एमडी शहजाद ने छेड़छाड़ की थी. मामले में एफआईआर के बाद उन्हें गिरफ्तार भी किया गया था. वहीं दो सदस्यीय टीम गठित कर मामले की जांच कराई गई. जिसकी जांच रिपोर्ट मस्तूरी विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी ने कलेक्टर को पेश किया. कक्षा सातवीं की एक छात्रा को सहायक शिक्षक विज्ञान प्रयोगशाला एमडी शहजाद द्वारा गलत नियत से बेड टच को अंजाम दिया गया, जो जांच प्रतिवेदन, बयानों के अनुसार प्रमाणित पाया गया. जांच में दोषी पाए जाने के बाद लैब अटेंडेंट एमडी शहजाद के खिलाफ कलेक्टर ने सख्त कार्रवाई कर बड़ा संदेश दिया है. 

 दोषी  सहायक शिक्षक एमडी शहजाद को अनुशासनहीनता की श्रेणी के साथ ही सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 के विपरीत होने के कारण संविदा नियुक्ति को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया.

Related Articles

Back to top button