रायपुर

भारतीय सेना का भीष्म टी-90 टैंक पहुंचा रायपुर,  रैली निकालकर किया गया स्वागत

 रायपुर। आज राजधानी रायपुर पहुंचा भारतीय सेना का भीष्म टी-90 टैंक और अन्य आर्टिलरी  जिसका  रैली निकालकर स्वागत किया शहर में, रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में 5 और 6 अक्टूबर को सैन्य शक्ति प्रदर्शन आर्मी मेले का एक बड़ा आयोजन किया जा रहा है, जिसमें भारतीय सैनिकों का जौहर देखने का मौका मिलेगा. इसी के तहत तैयारियां जोरों से जारी है.

 इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित स्वागत समारोह में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह, एसएसपी संतोष कुमार सिंह और नगर निगम आयुक्त naga788 अविनाश मिश्रा सहित अन्य अधिकारियों ने भीष्म टैंक का स्वागत किया. इसके बाद एक रैली के रूप में टैंक और अन्य सैन्य उपकरणों को तेलीबांधा, मरीन ड्राइव, कलेक्ट्रेट, जयस्तंभ और आश्रम चौक होते हुए साइंस कॉलेज मैदान तक ले जाया गया.

Related Articles

Back to top button