कोरबाक्राइम

 नगर सेना में कार्यरत महिला कर्मी के घर घुसे अज्ञात हमलावर उसके पति की बेरहमी से की हत्या …

कोरबा। एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. नगर सेना में कार्यरत महिला कर्मी के घर घुसे अज्ञात हमलावर ने उसके पति की बेरहमी से हत्या कर दी है. हत्यारे ने मृतक शिव प्रसाद कंवर के गर्दन और शरीर के अन्य हिस्सों पर टांगी से ताबड़तोड़ हमला कर मौत के घाट उतारा है. मामला कोरबा जिले के सिंगापुर इलाके से है ,

मृतक शिव प्रसाद कंवर ( 46 वर्ष) का शव घर के अंदर खून से लथपथ मिला. घटना के समय पत्नी सुक्रिता सिंह कंवर, जो नगर सेना में पदस्थ हैं, वह ड्यूटी पर थीं और शिव प्रसाद घर पर अकेला था. घटना स्थल पर फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया है. पुलिस के उच्च अधिकारी भी मौके पर जांच के लिए पहुंचे. 

Related Articles

Back to top button