रायगढ़हेल्थ (Health)

मंकी-पॉक्स को लेकर छत्तीसगढ़ में एडवाइजरी जारी, हर गांव में लगेंगे जांच कैंप, अस्पतालों में अलर्ट

छत्तीसगढ़ में भले ही मंकी पॉक्स का अब तक एक भी मामला सामने नहीं आया है, लेकिन प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग ने मंकी पॉक्स को लेकर एडवाइजरी जारी कर दी है. जिसके तहत सभी सरकारी अस्पतालों को अलर्ट मोड पर रखा गया है. प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि मंकी पॉक्स को लेकर सरकार अलर्ट हैं और गांव-गांव में कैंप लगाकर जांच की जाएगी, जबकि लोगों के लिए इस बीमारी से जागरूक रहने के बारे में भी बताया जाएगा. बता दें कि WHO ने मंकी पॉक्स को पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी घोषित किया हुआ है. 

स्वास्थ्य विभाग की तरफ से बताया गया है कि छत्तीसगढ़ के नक्सल इलाके में भी ैंप लगेंगे और लोगों को जागरूक किया जाएगा. क्योंकि अब तक भले ही राज्य में कोई केस नहीं आया है, लेकिन मंकी पॉक्स को लेकर लोगों को अलर्ट किया गया है. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी गांव-गांव में जाकर naga788 लोगों को इसके बारे में बताएंगे. प्रदेश में मंकी-पॉक्स सर्वे-लेंस किया जाएगा, जिसके लिए हर जिले में जिला स्तरीय रैपिड रिस्पॉन्स टीम भी बनाई जाएगी. जबकि छत्तीसगढ़ में आने जाने वाले लोगों पर भी नजर रखी जाएगी, अगर कोई व्यक्ति किसी पॉजिटिव मरीज के संपर्क में भी आता है तो इसकी ट्रैसिंग कराई जाएगी. जबकि 21 दिनों तक मरीज की भी ट्रैसिंग चलेगी. 

Related Articles

Back to top button