जांजगीर-चांपा

 आत्महत्या का वीडियो बनाकर युवक ने खेत में कीटनाशक दवा पीकर ली अपनी जान,,,,

जांजगीर-चांपा। पहले युवक ने एक वीडियो बनाकर अपनी पीड़ा को बताया.फिर युवक ने कीटनाशक दवा पी कर आत्महत्या कर ली,अपनी पत्नी से हुए अनबन के लिए माफी मांगते हुए अपने परिजनों से भी माफी मांगी और खेत के बीच में कीटनाशक पी ली. घटना की सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है. यह मामला नवागढ़ थाना क्षेत्र के किरित गांव का है.

नवागढ़ थाना के किरित गांव का रहने वाला मुकेश कुमार naga788 धीवर 8 साल पहले अपने ही गांव की युवती से लव मैरिज किया था. लेकिन कुछ दिन पहले दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया और उसकी पत्नी घर छोड़ कर अपने घर चली गई. साथ ही दो बच्चों को भी ले गई. पत्नी से दूर होकर पति ने अपने परिजनों से भी विवाद किया और पत्नी को मनाने की कोशिश की. इसके बाद भी रिश्तों में सुधार नहीं आने पर युवक ने अपनी जान ले ली..

वीडियो को देखने के बाद परिवार के लोग खेत में पहुंचे और गंभीर अवस्था में युवक को उपचार के लिए नवागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. जहां इलाज के दौरान आज उसकी मौत हो गई. इस मामले में नवागढ़ पुलिस ने मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है.

Related Articles

Back to top button