Love & War से Alia Bhatt का पोस्टर हुआ आउट, ग्लैमरस अंदाज में छाई एक्ट्रेस

संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) की अपकमिंग फिल्म ‘लव एंड वॉर’ (Love & War) से हाल ही में एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया गया था. वहीं अब मेकर्स ने अब एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt ) के लुक को पोस्टर के जरिए रिवील कर दिया है. सामने आए पोस्टर में एक्ट्रेस ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रही हैं.

बता दें कि फिल्म ‘लव एंड वॉर’ (Love & War) साल 2027 की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्म है। ऐसे में फिल्म को लेकर हर बीतते दिन के साथ बढ़ रही एक्साइटमेंट में इजाफा करते हुए मेकर्स ने हाल ही में फिल्म से जुड़े अपडेट शेयर कर दर्शकों को हैरान कर दिया है। बता दें कि फिल्म की दुनिया SLB द्वारा रची गई सबसे नई दुनियाओं में से है, और इस तरह से यह उनके द्वारा पहले दिखाए गए पुराने दौर के सेटिंग्स से बिल्कुल अलग है। अब रणबीर कपूर का फिल्म से लुक शेयर करने के बाद, मेकर्स ने आलिया भट्ट के पोस्टर से पर्दा उठा दिया है। पोस्टर में आलिया बेहद खूबसूरत ग्लैमर से भरे कैबरे-स्टाइल में नजर आ रही हैं। उनके इस लुक में साफ तौर से कॉन्फिडेंस, सेंशुअलिटी और ओल्ड स्कूल चार्म का मेल है। एक तरह से सामने आया लुक न सिर्फ बेहद हटकर है बल्कि ऐसा है जिसमें आलिया को पहले कभी नहीं देखा गया है।
आलिया भट्ट (Alia Bhatt ) इस पोस्टर में एक कुर्सी पर बैठी हुई दिखाई दे रही हैं, उन्होंने आकर्षक स्लिट स्कर्ट संग हेडपीस पहना है। पोस्टर का बैकग्राउंड बेहद रिच होने के साथ रेट्रो मूड को अपने फ्रेम में जोड़ रहा है, जबकि एक्ट्रेस का पोज बेहद स्टाइलिश होने के साथ बोल्ड और सेंसुअस लग रहा है। आलिया ने अपने इस लुक को पूरे कॉन्फिडेंट के साथ कैरी किया है, साथ ही अपने बिल्कुल अलग अंदाज को दर्शकों के सामने पेश किया है।



