छत्तीसगढ़राजनीतिहेल्थ (Health)

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: 21 जून को पूरे छत्तीसगढ़ में “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर होगा सामूहिक योगाभ्यास

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून 2026 को पूरे छत्तीसगढ़ में इस वर्ष “स्वस्थ आयु के लिए योग” (Yoga for Healthy Ageing) थीम पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। राज्य शासन ने जिला मुख्यालयों से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रदेशभर में सुबह सामूहिक योगाभ्यास, जन-जागरूकता कार्यक्रम और स्वास्थ्य संवर्धन गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, सभी जिला मुख्यालयों में आयोजित होने वाले मुख्य योग कार्यक्रमों के लिए राज्यपाल, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, मंत्रियों, सांसदों और विधायकों को मुख्य अतिथि के रूप में नामित किया गया है। जिला प्रशासन की निगरानी में सभी तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं।

राजधानी रायपुर में राज्यपाल करेंगे कार्यक्रम का नेतृत्व

राजधानी रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में राज्यपाल श्री रमेन डेका मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और सामूहिक योगाभ्यास में भाग लेंगे। वहीं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सरगुजा जिले में सुबह 7 बजे आयोजित सामूहिक योग कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल करेंगे।

इन जिलों में मंत्री रहेंगे मुख्य अतिथि

राज्य सरकार द्वारा जारी सूची के अनुसार विभिन्न जिलों में मंत्रीगण योग दिवस के मुख्य कार्यक्रमों का नेतृत्व करेंगे—

  • बिलासपुर – केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू
  • दुर्ग – उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव
  • कबीरधाम – उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा
  • राजनांदगांव – विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह

इसके अलावा विभिन्न जिलों में निम्न मंत्री मुख्य अतिथि होंगे—

  • कोरिया – श्री रामविचार नेताम
  • महासमुंद – श्री दयालदास बघेल
  • सुकमा – श्री केदार कश्यप
  • कांकेर – श्री लखन लाल देवांगन
  • जांजगीर-चांपा – श्री ओ.पी. चौधरी
  • सारंगढ़-बिलाईगढ़ – श्री टंकराम वर्मा
  • बलरामपुर-रामानुजगंज – श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े
  • जशपुर – श्री राजेश अग्रवाल
  • कोरबा – श्री गुरु खुशवंत साहेब
  • बालोद – श्री गजेन्द्र यादव

कई जिलों में सांसद करेंगे योग कार्यक्रम की अगुवाई

राज्य के अनेक जिलों में सांसद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे—

  • बलौदाबाजार-भाटापारा – श्री बृजमोहन अग्रवाल
  • बेमेतरा – श्री विजय बघेल
  • मोहला-मानपुर-चौकी – श्री संतोष पांडेय
  • सूरजपुर – श्री चिंतामणि महाराज
  • गरियाबंद – श्रीमती रूपकुमारी चौधरी
  • रायगढ़ – श्री राधेश्याम राठिया
  • जांजगीर – श्रीमती कमलेश जांगड़े
  • नारायणपुर – श्री महेश कश्यप
  • कोंडागांव – श्री भोजराज नाग

इन जिलों में विधायक होंगे मुख्य अतिथि

कुछ जिलों में योग दिवस कार्यक्रमों का नेतृत्व स्थानीय विधायक करेंगे—

  • बीजापुर – सुश्री लता उसेंडी
  • खैरागढ़-छुईखदान-गंडई – श्री ललित चंद्राकर
  • गौरेला-पेंड्रा-मरवाही – श्री प्रणव कुमार मरपच्ची
  • मुंगेली – श्री पुन्नूलाल मोहले
  • धमतरी – श्री अजय चंद्राकर
  • मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर – श्रीमती रेणुका सिंह
  • बस्तर – श्री किरण सिंह देव
  • दंतेवाड़ा – श्री चौतराम अटामी

ग्राम पंचायतों तक होंगे योग कार्यक्रम

राज्य शासन ने निर्देश दिए हैं कि जिला मुख्यालयों के साथ-साथ विकासखंड, नगर निकाय और ग्राम पंचायत स्तर तक सामूहिक योगाभ्यास आयोजित किया जाए। कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों, स्वयंसेवी संस्थाओं, महिला समूहों, युवाओं तथा आम नागरिकों की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

“स्वस्थ आयु के लिए योग” पर रहेगा विशेष फोकस

इस वर्ष की थीम “स्वस्थ आयु के लिए योग” का उद्देश्य लोगों को यह संदेश देना है कि नियमित योगाभ्यास केवल शारीरिक फिटनेस ही नहीं, बल्कि मानसिक संतुलन, तनाव प्रबंधन, रोग प्रतिरोधक क्षमता और स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन के लिए भी अत्यंत उपयोगी है। राज्य सरकार का प्रयास है कि अधिक से अधिक लोग योग को अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाएं।

तैयारियां अंतिम चरण में

जिला प्रशासनों द्वारा योग दिवस के सफल आयोजन के लिए स्थल चयन, प्रतिभागियों के पंजीयन, योग प्रशिक्षकों की व्यवस्था, चिकित्सा सहायता, पेयजल, सुरक्षा और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक संख्या में कार्यक्रमों में भाग लेकर योग को जन-आंदोलन बनाने में सहयोग करें।

Related Articles

Back to top button