छत्तीसगढ़बिज़नेस (Business)

रायपुर में 3 दिवसीय राष्ट्रीय आम महोत्सव, 250+ किस्मों की प्रदर्शनी और किसानों को मिलेगा बड़ा मंच

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आम प्रेमियों, किसानों और उद्यमियों के लिए 29 से 31 मई तक तीन दिवसीय राष्ट्रीय आम महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर में होने वाले इस महोत्सव में देश-विदेश की 250 से अधिक आम की किस्मों का प्रदर्शन किया जाएगा।

यह आयोजन इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, संचालनालय उद्यानिकी एवं प्रक्षेत्र वानिकी छत्तीसगढ़ शासन और प्रकृति की ओर सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में हो रहा है। इसका उद्देश्य आम उत्पादन, प्रसंस्करण और इससे जुड़े व्यवसाय को बढ़ावा देना है।

पहला दिन (29 मई):
सुबह 9 बजे से प्रतिभागियों का पंजीयन होगा और प्रदर्शनी का शुभारंभ किया जाएगा। आम की विभिन्न किस्मों की प्रतियोगिता भी आयोजित होगी। प्रदर्शनी तीनों दिन रात 9 बजे तक आम जनता के लिए खुली रहेगी। यहां आम की दुर्लभ किस्मों के साथ आम से बने उत्पाद और पौधे भी बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। प्रवेश और पंजीयन निशुल्क रखा गया है।

दूसरा दिन (30 मई):
किसानों के लिए दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक तकनीकी परिचर्चा और मार्गदर्शन सत्र आयोजित होगा। इसमें विशेषज्ञ आम की उन्नत खेती, प्रसंस्करण, पैकेजिंग और मार्केटिंग पर जानकारी देंगे, साथ ही शासकीय योजनाओं से अवगत कराएंगे।

तीसरा दिन (31 मई):
सफल किसान और उद्यमी अपने अनुभव साझा करेंगे। आधुनिक तकनीक से आम उत्पादन को लाभकारी व्यवसाय बनाने के उदाहरण प्रस्तुत किए जाएंगे। अंत में पुरस्कार वितरण और सम्मान समारोह आयोजित होगा।

Related Articles

Back to top button