नई Honda ZR-V Hybrid SUV भारत में हुई पेश, जानें कब होगी लॉन्च, देखें कैसा है डिजाइन

Honda Cars India ने नई 2026 Honda City Facelift के साथ अपनी बिल्कुल नई Honda ZR-V SUV का भी खुलासा किया है. इस एसयूवी को आने वाले हफ्तों में भारत में लॉन्च किया जाएगा. Honda ZR-V भारत में कंपनी के मौजूदा पोर्टफोलियो में सिर्फ़ दूसरी SUV है, जो Hyundai Creta को टक्कर देने वाली Honda Elevate से कुछ पायदान ऊपर है.

खास बात यह है कि ऐसा पहली बार है जब Honda Cars ने भारत में एक हाइब्रिड SUV को पेश किया है. इस एसयूवी को कुल चार कलर ऑप्शन्स – व्हाइट, ग्रे और ब्लैक कलर के दो अलग-अलग शेड्स में उतारा है. इस SUV की प्री-बुकिंग आज से शुरू की गई है, और इसकी डिलीवरी जुलाई के दूसरे हिस्से में शुरू होगी. इस एसयूवी को जापान से पूरी तरह से बिल्ट-अप यूनिट (CBU) के तौर पर आयात किया जाएगा. Honda ने नई ZR-V के भारत में डेब्यू के समय यह घोषणा की.
Honda ZR-V का आकार
नई Honda ZR-V के आकार की बात करें तो Honda के इंडिया पोर्टफोलियो की सबसे बड़ी कार होने वाली है. इस कार की लंबाई 4,657 mm, चौड़ाई 1,840 mm और ऊंचाई 1,621 mm रखी गई है. नई ZR-V साइज़ के मामले में Hyundai Tucson के ज़्यादा करीब है, बजाय Skoda Kodiaq और Volkswagen Tayron जैसी गाड़ियों के जिनसे इसका मुकाबला होगा.



