खेल

IPL 2026 पॉइंट टेबल: CSK की जीत से KKR को बड़ा झटका, बदली रैंकिंग..

IPL 2026 Points Table Latest: इन दिनों आईपीएल 2026 की धूम है. 19वें सीजन का 22वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स के नाम रहा. इस मैच के नतीजे का पॉइंट टेबल पर भी असर पड़ा.

IPL 2026 Points Table Latest: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में अब तक 22 मैच हो चुके हैं. हर एक मैच के बाद पॉइंट टेबल की तस्वीर बदल रही है. 14 अप्रैल की शाम चेन्नई सुपर किंग्स ने केकेआर को 32 रनों से मात देकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की. पहले 3 मैचों में लगातार हार और फिर लगातार दूसरी जीत दर्ज करके चेन्नई सुपर किंग्स ने पॉइंट टेबल में खलबली मचा दी है. वह 10वें नंबर से अब 8वें पर आ चुकी है. उसकी जीत से मुंबई इंडियंस को नुकसान हुआ है.

एमआई की टीम 8वें से अब नंबर 9 पर खिसक गई है, जबकि 5 में से चार मैच हारने वाली केकेआर पॉइंट टेबल में सबसे नीचे यानी 10वें नंबर पर है. पॉइंट टेबल में 7 टीमों पर KKR vs CSK मैच के नतीजे का कोई खास असर नहीं पड़ा.

नंबर 1 पर कौन सी टीम?

आईपीएल 2026 में 22 मैच हो चुके हैं. इतने मैचों के बाद नंबर 1 पर राजस्थान रॉयल्स की टीम है, जिसने अब तक 5 मैचों में 4 जीत और एक हार के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया है. उसके पास 8 अंकों के साथ +0.889 का नेट रन रेट है. दूसरे नंबर पर पंजाब किंग्स की टीम है, जिसने अब तक 4 मैचों में से 3 मैच जीते हैं और एक मैच का नतीजा नहीं निकला. पंजाब के पास +0.720 का नेट रन रेट है. आईपीएल की डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी आरसीबी चार में से तीन मैच जीतकर 6 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर काबिज है.

नंबर 4, 5, 6, 7 पर कौ सी टीमें?

नंबर 4 पर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम है, जिसने पांच में से दो मैच जीते हैं. 5वें स्थान पर दिल्ली कैपिटल्स है, जिसके अब तक 4 मैचों में 2 जीत और 2 हार के साथ 4 अंक हैं. छठे स्थान पर गुजरात टाइटन्स है और सातवें पायदान पर लखनऊ सुपर जायंट्स है. दिल्ली, गुजरात और लखनऊ ने 4-4 मैच खेले हैं, जिनमें 2-2 जीत हासिल की है.

मुंबई को एक स्थान का झटका, सबसे नीचे केकेआर

अब नंबर 8 पर चेन्नई की टीम आ चुकी है, जिसने 5 में से 3 हार और 2 मैच जीते हैं. चेन्नई ने मुंबई को 9वें नंबर पर खिसका दिया है. मुंबई ने 4 में से 1 मैच जीता है. सबसे आखिरी पायदान पर कोलकाता नाइट राइडर्स है, जो 5 में से 4 मैच हार चुकी है. एक मैच केकेआर का बेनतीजा रहा, जिससे उसे 1 अंक मिला था. केकेआर प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर हो चुकी है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button