छत्तीसगढ़राजनीति

कोची से चेंगन्नूर-आरनमुला तक CM साय का सियासी दौरा, BJP प्रत्याशियों के लिए करेंगे प्रचार…

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज अपने दो दिवसीय केरल दौरे के दूसरे दिन राजनीतिक कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे। उनका आज का कार्यक्रम कोची और आसपास के इलाकों में केंद्रित है, जहाँ वे भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों के नामांकन कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री सबसे पहले कोची से आरडीओ कार्यालय, चेंगन्नूर के लिए रवाना होंगे। वहाँ सुबह 11 बजे वे भाजपा प्रत्याशी एम. वी. गोपाकुमार के नामांकन रैली और दाखिला कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वे हेलीकॉप्टर से आरनमुला पहुंचेंगे, जहाँ सुबह 11:50 बजे भाजपा उम्मीदवार कुम्मनम राजशेखरन के नामांकन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

इस दौरान मुख्यमंत्री का पूरा दौरा हेलीकॉप्टर और सड़क मार्ग के जरिए तय किया गया है, ताकि वे निर्धारित समय पर दोनों महत्वपूर्ण राजनीतिक आयोजनों में मौजूद रह सकें। नामांकन कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद वे वापस होटल लौटेंगे, जहाँ कुछ देर विश्राम करेंगे।

शाम 4 बजे मुख्यमंत्री कोच्चि एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। दिल्ली पहुंचने के बाद उनका रात्रि विश्राम छत्तीसगढ़ सदन में तय है। अगले दिन यानी कल सुबह 6 बजे वे दिल्ली से रायपुर के लिए रवाना होंगे और राजधानी लौटेंगे।

यह दौरा भाजपा के लिए राजनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है, क्योंकि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का इन नामांकन रैलियों में शामिल होना पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन को मजबूती देने वाला कदम माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button