छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में पड़ रही कड़ाके की ठंड, मैनपाट में जमी बर्फ, अंबिकापुर का तापमान 5°C, शीतलहर अलर्ट जारी

छत्तीसगढ़ में दिसंबर की शुरुआत के साथ ही सर्दी ने अपना भयानक रूप दिखाना शुरू कर दिया है। उत्तर से आ रही तेज ठंडी हवा राज्य के उत्तरी और मध्य हिस्सों में तापमान तेजी से गिरा रही है। मौसम विभाग (IMD) ने सरगुजा, दुर्ग, बिलासपुर और रायपुर संभाग के कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। 

राज्य के चार प्रमुख शहर- मैनपाट, अंबिकापुर, पेंड्रा और जगदलपुर में न्यूनतम तापमान 10°C से नीचे दर्ज हुआ है, जो संकेत देता है कि आने वाले दिनों में ठंड और तेज़ हो सकती है।

सरगुजा संभाग में ठंड का असर सबसे अधिक देखा जा रहा है। मैनपाट में न्यूनतम तापमान 4°C से नीचे पहुंच गया, जहां रात में ओस की बूंदें जमकर बर्फ का रूप ले लीं। अंबिकापुर भी कड़ाके की ठंड से कांप रहा है। यहां न्यूनतम तापमान 5°C रिकॉर्ड किया गया, जो पूरे प्रदेश का सबसे न्यूनतम तापमान है।

इसके अलावा, पेंड्रा में 8°C, जगदलपुर में 9.8°C दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में प्रदेश का अधिकतम तापमान रायपुर में 30.4°C, जबकि सबसे न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 5°C रहा।

Related Articles

Back to top button