रायपुर
79वां स्वतंत्रता दिवस : रायपुर पुलिस परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री साय करेंगे ध्वजारोहण

रायपुर, 15 अगस्त 2025 — भारत आज गर्व और उल्लास के साथ 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। छत्तीसगढ़ में मुख्य समारोह राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित होगा, जहाँ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राष्ट्रीय ध्वज फहराकर परेड की सलामी लेंगे।
समारोह में मुख्यमंत्री पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को भारतीय पुलिस पदक, पुलिस वीरता पदक, राष्ट्रपति का पुलिस पदक, गृह रक्षा एवं नागरिक सुरक्षा सराहनीय सेवा पदक और पुलिस महानिदेशक पुरस्कार से सम्मानित करेंगे।
इसके अलावा, 780 बच्चे देशभक्ति गीतों पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देंगे।

विधानसभा अध्यक्ष और मंत्रियों का कार्यक्रम
- डॉ. रमन सिंह – विधानसभा अध्यक्ष, राजनांदगांव
- रामविचार नेताम – मंत्री, सरगुजा
- दयालदास बघेल – मंत्री, गरियाबंद
- केदार कश्यप – मंत्री, बालोद
- लखन लाल देवांगन – मंत्री, कोरबा
- श्याम बिहारी जायसवाल – मंत्री, जशपुर
- ओ.पी. चौधरी – मंत्री, रायगढ़
- लक्ष्मी राजवाड़े – मंत्री, सूरजपुर
- टंकराम राम वर्मा – मंत्री, जांजगीर-चांपा
सांसद और विधायकों के ध्वजारोहण स्थल
- सांसद बृजमोहन अग्रवाल – बलौदाबाजार
- सांसद विजय बघेल – बेमेतरा
- सांसद संतोष पाण्डेय – कवर्धा
- सांसद चिंतामणी महाराज – बलरामपुर
- सांसद रूपकुमारी चौधरी – महासमुंद
- सांसद राधेश्याम राठिया – सारंगढ़
- सांसद कमलेश जांगड़े – सक्ती
- सांसद महेश कश्यप – बीजापुर
- सांसद भोजराज नाग – कांकेर
- सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह – खैरागढ़-छुईखदान-गंडई
- विधायक पुन्नू लाल मोहले – मुंगेली
- विधायक धरम लाल कौशिक – गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
- विधायक अमर अग्रवाल – कोरिया
- विधायक अजय चंद्राकर – धमतरी
- विधायक रेणुका सिंह – मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर
- विधायक लता उसेंडी – कोंडागांव
- विधायक विक्रम उसेंडी – नारायणपुर
- विधायक राजेश मूणत – मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी
- विधायक किरण देव – दंतेवाड़ा
- विधायक धरमजीत सिंह – सुकमा
📌 विशेष आकर्षण: इस बार के समारोह में पुलिस सम्मान के साथ-साथ बच्चों की देशभक्ति प्रस्तुतियाँ और सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर खास जोर होगा।