टेक्नोलॉजी

लॉन्च होंगे 3 फोल्डेबल फोन, कब होगा Samsung Galaxy Unpacked 2025 इवेंट?

टेक्नोलॉजी l सैमसंग एक बार फिर अपने सबसे बड़े टेक इवेंट Galaxy Unpacked 2025 के साथ धमाल मचाने वाला है। इस बार यह इवेंट न्यूयॉर्क में होने जा रहा है। इसमें कंपनी कई नए और जबरदस्त डिवाइस दिखा सकती है। जो लोग फोल्ड होने वाले फोन पसंद करते हैं, उनके लिए यह इवेंट बहुत खास होगा। इसके अलावा नई Galaxy Watch 8 सीरीज और सैमसंग का पहला XR हेडसेट भी पेश किया जा सकता है। आइए जानते हैं ये इवेंट कब होगा और इसमें और क्या-क्या खास चीजें देखने को मिलेंगी।

सैमसंग का सबसे बड़ा टेक इवेंट Galaxy Unpacked 2025 इस बार 9 जुलाई को होने जा रहा है। यह इवेंट अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में आयोजित किया जाएगा, जो करीब तीन साल बाद फिर से इस शहर में लौट रहा है। भारत में इस इवेंट को 9 जुलाई की शाम 7:30 बजे लाइव देखा जा सकेगा। टेक एक्सपर्ट्स और लीक के अनुसार, इस बार का इवेंट बेहद खास होने वाला है क्योंकि इसमें कई नए फोल्डेबल डिवाइस और स्मार्टवॉच की नई सीरीज लॉन्च हो सकती है।

Galaxy Unpacked 2025 इवेंट में सैमसंग तीन फोल्ड फोन Galaxy Z Fold 7, Galaxy Z Flip 7 और Galaxy Z Flip 7 FE लॉन्च कर सकता है। इसके अलावा Galaxy Watch 8 और Galaxy Watch 8 Classic भी लॉन्च की जा सकती हैं। एक अलावा सैमसंग अपना पहला XR हेडसेट भी दिखा सकता है, जिसे हाल ही में Google I/O इवेंट में पेश किया गया था।

सैमसंग ने हाल ही में एक टीजर जारी किया है, जिसमें “Ultra experience” और “ultra-thin” फोल्डेबल फोन की बात की गई है। इससे ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि Galaxy Z Fold 7 पहले से ज्यादा पतला, हल्का और इस्तेमाल में आसान होगा। इस बार इसमें 200MP का जबरदस्त कैमरा मिलने की उम्मीद है, जो अब तक सिर्फ Galaxy S Ultra सीरीज में ही मिलता था। यह कैमरा सीन के हिसाब से खुद-ब-खुद सेट हो जाएगा, जिससे फोटो और वीडियो की क्वालिटी और भी बेहतर हो जाएगी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button