छत्तीसगढ़

हिरोली स्कूल की बदहाली ने खोली प्रशासन की पोल, नया शिक्षा सत्र खतरे में…

बीजापुर l गंगालूर क्षेत्र के हिरोली गांव में स्थित शासकीय स्कूल की जर्जर हालत ने शिक्षा विभाग की तैयारियों की पोल खोल दी है। नया शिक्षा सत्र 2025-26 शुरू होने को है, लेकिन स्कूल भवन की मरम्मत अब तक शुरू नहीं हुई। फर्श टूटे हुए हैं और परिसर में गंदगी फैली है। रंगाई-पुताई जैसे काम अंतिम समय में नहीं हुआ जो विभाग की लापरवाही को उजागर करता है।

स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन की अनदेखी पर सवाल उठाए हैं। कलेक्टर संबित मिश्रा ने पहले ही मरम्मत और व्यवस्थाओं को लेकर सख्त निर्देश दिए थे, लेकिन हिरोली स्कूल में कोई ठोस तैयारी नहीं दिख रही।

Related Articles

Back to top button