राजनांदगांव

रेत की दलदल में बारूद…

संत कबीर की जयंती पर जब मोहड़ गांव भजन-कीर्तन में मग्न था, तभी शिवनाथ नदी किनारे रेत के अवैध खेल ने खून का रंग दिखा दिया। जेसीबी की गड़गड़ाहट और डंपर की आवाज़ों के बीच एक युवक की गर्दन के पास से निकली गोली ने पूरे गांव में सनसनी फैला दी।

बुधवार की शाम रेत माफिया ने एक स्थानीय युवक रौशन मंडावी पर कट्टे से फायरिंग कर दी। गोली गर्दन को छूते हुए निकल गई, लेकिन घायल की हालत नाजुक बनी हुई (Illegal Sand Mining)है। दो अन्य युवकों को भी तस्करों ने पीटा, जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मौके पर मौजूद डंपर चालक और जेसीबी मशीन को रोक लिया।

Related Articles

Back to top button