खेल

समापन समारोह में शामिल हुए मंत्री।

जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ शहर के मध्य स्थित हाई स्कूल मैदान में रात्रिकालीन,
मनेंद्रगढ़ कप क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला गया। जिसमें प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल और भाजपा जिलाध्यक्ष चंपादेवी पावले मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

जिसमें मंत्री श्याम बिहारी जयसवाल ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी और कहा आने वाले समय मनेंद्रगढ़ शहर में 6 करोड़ रुपए की लागत से मिनी स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। मनेंद्रगढ़ शहर में यह टूर्नामेंट 15 वर्षों से लगातार आयोजित किया जा रहा है, जिसमें शहर के 22 वार्डों के खिलाड़ी भाग लेते हैं।

18 मई से इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था वहीं आज वार्ड नं 1 और वार्ड नं 4 के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया जिसमें वार्ड नं 1 की टीम विजेता बनी।

Related Articles

Back to top button