छत्तीसगढ़

खेत में काम कर रहे युवक पर बाघ ने किया हमला, युवक घायल इलाज जारी..

वन परिक्षेत्र शाहगंज के अंतर्गत आने वाले ख़ोहा मुरारी वन परिक्षेत्र में खेत में काम कर रहे एक युवक को बाघ ने हमला कर घायल कर दिया, सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची जहां से सरकारी वाहन से घायल युवक को बुधनी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है, वन परिक्षेत्र अधिकारी प्रकाश उईके ने जानकारी देते हुए बताया कि घायल युवक अर्जुन सिंह सराठे है जिनके हाथ को बाघ ने दांत मार दिए हैं.

उसका इलाज कराया जा रहा है, इधर घायल ने बताया कि वह खेत में काम कर रहा था तभी एक पट्टेधारी बाघ सूअर का पीछा करते हुए जा रहा था बाघ ने उस पर भी हमला किया उसके हाथ में चोट आई है हालांकि बाघ तुरंत सुअर के पीछे भाग गया, फिलहाल युवक की हालत खतरे से बाहर है और उसका इलाज चल रहा है । आपको बता दें कि इससे पहले भी बाघ ने अन्य लोगों को अपना शिकार बना चुका है जिसमें एक महिला और एक पुरुष ने अपनी जान गंवा दी है ।

Related Articles

Back to top button