क्राइम

जम्मू-कश्मीर आतंकी हमले में रायपुर का कारोबारी भी घायल

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को बड़ा आतंकी हमला हुआ, जिसने पूरे देश को दहला दिया है. इस आतंकी हमले में राजधानी रायपुर के एक बिजनेसमैन को भी आतंकी के गोली मारने की सूचना है. राजधानी रायपुर के रहने वाले इस बिजनेसमैन के बेटे शौर्य मिरानिया से इसकी पुष्टी की. शौर्य ने बताया कि उसके पिता को आतंकियों ने गोली मारी है और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

वे राजधानी रायपुर के समता कॉलोनी में रहते है. उक्त बिजनेसमैन का नाम दिनेश मिरानिया बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार, दिनेश मिरानिया अपनी पत्नी नेहा मिरानिया और दो बच्चों शौर्य व लक्षिता मिरानिया के साथ पहलगाम घुमने गए हुए थे. इसी दौरान आतंकियों ने घुड़सवारी कर रहे पर्यटकों पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी।

Related Articles

Back to top button