न्यूज़

थाने पहुचा पति पत्नी का विवाद, फिर हुई सुलह एक साथ रहने कि खाई कसम …

मध्य प्रदेश l कटनी महिला थाना में एक जोड़े की शादी कराई गई। ये जोड़े शादी होने के दो साल के बाद मतभेद पारिवारिक विवाद के चलते से तीन सालों से अलग रह रहे थे। महिला को कोर्ट के आदेशों पर 5 हजार रुपए खाना खर्चा भी मिलने लगा था.. लेकिन महिला को अपने पति के साथ रहने की ठान ली और इसके लिए उसने महिला थाने का दरवाज़ा खटखटाया महिला थाना प्रभारी ने पति पत्नी को थाने बुलावा दोनों को समझबुझा एक दूसरे के साथ आगे की जिंदगी जीने के लिए माना लिया और दोनों थाने में ही दोबारा एक दूसरे के गले में वरमाला डाल एक साथ रहने का फैसला किया।

फरियादी महिला ऋतु चौधरी ने बताया कि उसकी शादी 2019 में विजयराघवगढ़ के ग्राम बरहटा निवासी विनोद चौधरी से हुआ था जिनकी एक मोबाइल शॉप है और रेलवे में ठेकेदारी में काम भी करते है। शादी के दो साल बाद दोनों के बीच मतभेद शुरू हो गया और पारिवारिक विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों एक दूसरे के साथ रहने से मना करते हुए कोर्ट की शरण ली जहां कोर्ट से ऋतु चौधरी को उसके पति से 5 हजार रुपए खाना खर्चा देने का आदेश भी हो गया.. और दोनों एक दूसरे से अलग हो गए..दोनों का एक 5 साल का बच्चा भी है.. जो अपनी मां के साथ ही रह रहा था।

जिसको देखते हुए दो साल बाद फरियादी ऋतु चौधरी ने अपने पति विनोद के साथ रहने की ठानी और महिला थाना का दरवाजा खटखटाया और उसने एक पत्र देते हुए अपने पति के साथ रहने की गुजारिश की जिसके बाद महिला थाना प्रभारी अंजू शर्मा ने ऋतु के पति विनोद चौधरी और उनके परिवार वालो को महिला थाने बुलवाया और दोनों के 5 साल के बच्चे को दिखाते हुए पूरा जीवन एक साथ रहने के लिए समझाया और दोनों एक दूसरे के साथ हसी खुशी एक साथ रहने के लिए मान गए और थाने में ही एक दूसरे के गले में माला डाल और एक दूसरे को मिठाई खिला एक साथ जीवन भर रहने की कसमें भी खाई और दोनों परिवार के लोगों ने एक दूसरे को बधाई थी। वही थाने में मौजूद महिला थाने के पुलिस स्टाप ने भी दोनों को बधाईयां दी ।

Related Articles

Back to top button