कल शपथ लेगी नगर की नई सरकार, मुख्यमंत्री चीफ गेस्ट..

देहरादून l कल शपथ लेगी नगर की नई सरकार, मुख्यमंत्री चीफ गेस्ट
नवनिर्वाचित मेयर और पार्षद लेंगे शपथ, गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडे दिलाएंगे शपथ।
नगर निगम में जोर शोर से की जा रही तैयारियां।
मेयर समेत भाजपा के 65 पार्षद, कांग्रेस के 22 जबकि निर्दलीय 13 पार्षद हैं।
इस बार अनुमान लगाया जा रहा है कि 10 लाख रुपए के पार जा सकता है बोर्ड के शपथ ग्रहण समारोह का खर्च।
शपथ के साथ शुरू होगा कार्यकाल।
7 फरवरी को शपथ ग्रहण के साथ बोर्ड की पहली बैठक होगी इसी दिन से ही उनके 5 साल का कार्यकाल शुरू हो जाएगा।
देहरादून में गठित होगा 20 वां बोर्ड, जिसके 20 वें मेयर सौरभ थपलियाल होंगे।
सबसे मजबूत बोर्ड

राज्य के सबसे बड़े व पहले नगर निगम देहरादून में इस बार के चुनाव में बीजेपी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की।
यहां तक की मेयर प्रत्याशी सौरभ थपलियाल ने रिकॉर्ड वोटों से जीत दर्ज की है।
शुक्रवार शाम 5 बजे मेयर लेंगे शपथ।
मेयर को गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडे दिलाएंगे शपथ।
मेयर सभी पार्षदों को दिलाएंगे शपथ।
नगर निगम की साफ सफाई के साथ पेड़ों की लापिंग-चापिंग कर व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है।