क्राइमबीजापुर

बीजापुर मुठभेड़:8 नक्सली ढेर, भारी मात्रा में हथियार बरामद

बीजापुर के तोड़का-कोरचोली जंगल में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ में अब तक 8 नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं। मारे गए नक्सली पश्चिम बस्तर डिवीजन के गंगालूर एरिया कमिटी, कंपनी नंबर 2 और मिलिशिया कंपनी के सदस्य थे। मुठभेड़ में माओवादियों का कैंप ध्वस्त कर INSAS राइफल, 12 बोर राइफल, BGL लॉन्चर समेत भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए। दो DRG जवान मामूली रूप से घायल हुए, लेकिन उनकी हालत सामान्य है। सुरक्षा बलों का नक्सल विरोधी अभियान जारी है, जिसमें अब तक 33 माओवादियों को मार गिराया गया है।

Related Articles

Back to top button