न्यूज़

महिलाओं के लिए फ्री टुक टुक सेवा करेंगे, सीवर लाइन बनाने और प्राधिकरण को समाप्त करना के लिए करेंगे संघर्ष निर्दलीय अध्यक्ष प्रत्याशी कवि जोशी, घोषणा पत्र जारी….

बागेश्वर l बागेश्वर में निर्दलीय प्रत्याशी कवि जोशी ने अपना घोषणा पत्र जारी किया है। कवि जोशी ने कहा कि वह लंबे समय से जन मुद्दों पर संघर्ष करते आए हैं। उन्होंने अपने घोषणा पत्र में कहा है की नगर पालिका क्षेत्र में मिनी बस, पालिका क्षेत्र में टुक टुक में महिलाओं के लिए फ्री यात्रा, महिलाओं को टुक टुक में चालक के लिए नियुक्त कर रोजगार देना, लोगों के घरों से नाली निर्माण कर रास्तों का पक्का निर्माण करना, मंडलसेरा क्षेत्र में जल भराव की स्थिति से निजात दिलाना,

लोगो के घरों तक गैस सिलेंडर की फ्री होम डिलीवरी करना, विकास प्राधिकरण को समाप्त करने के लिए संघर्ष करने सहित बागेश्वर में सीवर लाइन बनाने जैसे कई अन्य जन मुद्दों पर घोषणा पत्र जारी किया है। कवि जोशी ने कहा की अगर निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर वह अध्यक्ष बनकर आते हैं तो वह उन सभी कार्यों को पूरा करने का काम करेंगे जो उन्होंने अपने घोषणा पत्र में कहा है।

Related Articles

Back to top button