छत्तीसगढ़राजनीतिशिक्षा

 केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ में 4 नए केंद्रीय विद्यालय खिलने की दी मंजूरी,सीएम साय ने पीएम मोदी का जताया आभार…..

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य में चार नए केंद्रीय विद्यालय खोलने की मंजूरी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है.छत्तीसगढ़ में चार नए केंद्रीय विद्यालय खोले जाएंगे. केंद्र सरकार ने इसके लिए मंजूरी प्रदान कर दी है. नए स्वीकृत केंद्रीय विद्यालय मुंगेली, सूरजपुर, बेमेतरा और जांजगीर-चांपा जिले के हसौद में प्रारंभ होंगे.

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि केंद्रीय विद्यालय अभिनव शिक्षण पद्धति और नवीनतम अधोसंरचना को लेकर लोकप्रिय है. छत्तीसगढ़ में इन विद्यालयों के प्रारंभ होने से प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा.छत्तीसगढ़ में नये केंद्रीय विद्यालय के प्रारंभ होने से राज्य के विद्यार्थियों को उच्च स्तरीय एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी. 

Related Articles

Back to top button