कोरबा

जिले के बारीडीह गांव में नहर में बहती मिली अज्ञात महिला की लाश…..

कोरबा। उरगा थाना क्षेत्र  के बारीडीह गांव में अज्ञात naga788 महिला की बहती हुई लाश दिखी. ग्रामीणों ने तुरंत इस घटना की सूचना पुलिस को दी. मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने देखा कि महिला की लाश नहर के पास एक खंभे में फंसी हुई है. 

महिला की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है. पुलिस ने नहर में पानी के तेज बहाव को देखते हुए गोताखोरों को बुलाया है, ताकि लाश को सुरक्षित रूप से निकाला जा सके. वहीं महिला की पहचान के लिए आसपास के गांवों में मुनादी कराई जा रही है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है ..

Related Articles

Back to top button