राजनीतिरायपुर

दिल्ली में शाह से मिलेंगे छत्तीसगढ़ के नक्सल पीड़ित, CM साय की पहल से बात रखने का मिला मौका

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशों पर छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र के लगभग 70 नक्सल पीड़ित परिवार आज 19 सितंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे. यह महत्वपूर्ण बैठक गृह मंत्री के निवास पर दोपहर 3:30 बजे होगी. बस्तर शांति समिति के सदस्यों के साथ यह दल अपनी समस्याओं और पीड़ा को सरकार के सामने रखेगा. 

मुख्यमंत्री साय ने नक्सल हिंसा से प्रभावित इन परिवारों के naga788 प्रति गहरी संवेदनशीलता दिखाई है. उन्होंने अपने बस्तर दौरे के दौरान नक्सल पीड़ितों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की थी और उनकी समस्याओं को सुना था. मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवारों की परिस्थितियों को गहराई से समझते हुए उन्हें न्याय दिलाने के लिए ठोस कदम उठाने का आश्वासन दिया है. 

Related Articles

Back to top button