देश - विदेश

यमुना में अमोनिया का स्तर बढ़ने से दिल्ली के कई इलाकों में पेयजल संकट, AAP बोली-सफेद झाग का केंद्र करे उपाय

आम आदमी पार्टी ने कहा कि दिल्ली सरकार (Delhi Government) यमुना नदी में प्रदूषण स्तर में अचानक वृद्धि से चिंतित है और इसे नियंत्रित करने के लिए तत्काल उपाय किए हैं। यह समस्या अचानक उत्तर प्रदेश (UP News) और हरियाणा (Haryana News) से निकलने वाले अत्यधिक औद्योगिक कचरे के कारण उत्पन्न हुई है, जो यमुना नदी के माध्यम से दिल्ली में प्रवेश कर रहा है।

यूपी और हरियाणा सरकारों को केंद्र दे सख्त निर्देश-आप

आप ने कहा कि केंद्र को यह सुनिश्चित करने के लिए तुरंत उपाय करने चाहिए कि उत्तर प्रदेश और हरियाणा में चल रहे उद्योग उचित उपचार के बिना अपना अवशेष यमुना naga788 में न छोड़ें। जब से भाजपा केंद्र में सत्ता में आई है, वह दिल्ली के लोगों के लिए बाधाएं पैदा कर रही है। केंद्र को ऐसे प्रदूषणकारी उद्योगों पर तुरंत प्रतिबंध लगाने के लिए यूपी और हरियाणा सरकारों को सख्त निर्देश जारी करना चाहिए।

Related Articles

Back to top button