मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज प्रदेश को 2 बड़ी सौर परियोजनाओं की देंगे सौगात

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज प्रदेश को 2 बड़ी सौर परियोजनाओं की देंगे सौगात।
नीमच में समारोह पूर्वक नीमच के 500 मेगावॉट के सोलर पार्क और शाजापुर के 450 मेगावॉट के सोलर पार्क का शुभारंभ करेंगे।

भोपाल में 440 मेगावॉट की मुरैना सोलर प्लस स्टोरेज प्रोजेक्ट का होगा पॉवर परचेज एग्रीमेंट (पीपीए)
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 1553.98 करोड़ रुपए की विभिन्न औद्योगिक इकाइयों के साथ अन्य विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण भी करेंगे।
सोलर पार्कों के शुभारंभ विकास कार्यों के भूमि पूजन लोकार्पण और PPA समारोह में केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री प्रल्हाद जोशी और प्रदेश के मंत्री नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री शुक्ला मौजूद रहेंगे।
मुरैना सोलर प्लस स्टोरेज प्रदेश की पहली सोलर ऊर्जा भण्डारण परियोजना है।
इस परियोजना में 2 रुपये 70 पैसे प्रति यूनिट की दर निविदा पर प्राप्त हुई है, जो देश में न्यूनतम है।
नीमच में 500 मेगावॉट के नीमच सोलर पार्क और 450 मेगावॉट के शाजापुर सोलर पार्क , दोनों सौर परियोजनाओं के लिए प्राप्त 2 रुपये 14 पैसे प्रति यूनिट की दर देश की न्यूनतम दरों में शामिल है।
नीमच में सोलर पार्कों के शुभारंभ समारोह में 1553.98 करोड़ की विभिन्न औद्योगिक इकाइयों और अन्य विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण होगा।



