छत्तीसगढ़

हॉस्टल में लापरवाही नहीं चलेगी…

आदिवासी छात्रों की सुरक्षा और शिक्षा को लेकर कलेक्टर रोहित व्यास सख्त हो गए हैं। जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने आदिम जाति कल्याण विभाग के एकलव्य, आश्रम और छात्रावास के अधीक्षकों को स्पष्ट चेतावनी दी कि हॉस्टल में अनुशासनहीनता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कलेक्टर ने दो टूक कहा—यदि किसी अधीक्षक या कर्मचारी को हॉस्टल परिसर में शराब का सेवन करते पाया गया, तो उसके खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज की जाएगी और बर्खास्तगी की कार्रवाई भी की जा सकती (Hostel Administration)है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इसकी पूरी ज़िम्मेदारी संबंधित अधिकारी की ही होगी।

Related Articles

Back to top button