मध्यप्रदेश

शिवपुरी : दिनदहाड़े शिक्षक की गोली मारकर हत्या | भौंती थाना क्षेत्र में सनसनी

शिवपुरी जिले के भौंती थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। धाय महादेव चौराहे के पास अज्ञात नकाबपोश बाइक सवार बदमाशों ने स्कूल से घर लौट रहे शिक्षक कल्याण सिंह लोधी (43 वर्ष) पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
हमले में गंभीर रूप से घायल शिक्षक को पहले पिछोर और फिर झाँसी रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

साथ चल रहे शिक्षक अनिल भी घायल

घटना के समय कल्याण सिंह के साथ उनके साथी शिक्षक अनिल भी मौजूद थे, जिन्हें हमलावरों ने धक्का देकर घायल कर दिया। दोनों घर लौट रहे थे, तभी बाइक सवार हमलावरों ने रोककर निशाना बनाया।

मौके से देसी कट्टे की नाल बरामद

पुलिस ने घटनास्थल से देसी कट्टे की नाल बरामद कर ली है। पूरे मामले को पेशेवर तरीके से अंजाम दिया गया है, जिससे पुलिस अज्ञात हमलावरों को जल्द पकड़ने के लिए अलग-अलग एंगल से जांच कर रही है।

हत्या के आरोपियों की तलाश तेज

भौंती पुलिस ने अज्ञात नकाबपोश बदमाशों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र में लगे CCTV कैमरों, मोबाइल लोकेशन और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

स्थानीय क्षेत्र में इस घटना के बाद दहशत और आक्रोश दोनों का माहौल है।
लोगों ने दिनदहाड़े हुई इस वारदात पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए पुलिस से जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button