रायपुर

GST 2.0 : सीमेंट पर टैक्स घटा, लेकिन उपभोक्ताओं को नहीं मिल रहा सीधा फायदा

रायपुर। केंद्र सरकार ने सीमेंट पर जीएसटी की दर 28% से घटाकर 18% कर दी है। यानी सीमेंट अब प्रति बैग लगभग 20 से 25 रुपए सस्ता होना चाहिए था। राजधानी रायपुर में पहले सीमेंट की कीमत होलसेल में 310–305 रुपए और रिटेल में 320–330 रुपए प्रति बैग थी।

लेकिन, जीएसटी की नई दर लागू होने के बाद भी रिटेलर अभी तक पुरानी कीमत पर ही ग्राहकों को सीमेंट बेच रहे हैं। सीमेंट कंपनियों ने कीमतें कम कर दी हैं, फिर भी खुदरा बाजार में उपभोक्ताओं तक इसका लाभ नहीं पहुँच रहा।

विशेषज्ञों का कहना है कि सीमेंट की कीमत कम होने से निर्माण लागत पर सीधा असर पड़ेगा। इससे मकान बनाना सस्ता होगा और ग्रामीण व शहरी दोनों क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।

फिलहाल, उपभोक्ताओं की मांग है कि प्रशासन इस पर निगरानी करे ताकि जीएसटी कटौती का असली लाभ आम लोगों तक पहुँच सके।

Related Articles

Back to top button