देश - विदेश

पीएम मोदी बोले- बिहार की धरती से जिन्हें …

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार यह एलान किया कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तानी सेना को भी सीधा टारगेट किया गया था। उन्होंने कहा कि “पहलगाम में जघन्य आतंकी हमले के एक दिन बाद बिहार आया था तो बिहार की धरती से देश को वादा किया था आतंक के आकाओं के ठिकानों को मिट्टी में मिला दिया जाएगा। 

उन्हें कल्पना से भी बड़ा सजा होगी। जिन लोगों ने पाकिस्तान में बैठकर हमारी बहनों का सिंदूर उजाड़ा था, हमारी सेना ने उनके ठिकानों को खंडहर में बदल दिया है। पाकिस्तानी सेना की छत्रछाया में आतंकी खुद को सुरक्षित मानते थे। हमारी सेना ने एक ही झटके में उनको भी घुटनों पर ला दिया। पाकिस्तान के एयरबेस, उनके सैन्य ठिकाने हमने कुछ ही मिनट में तबाह कर दिए।”

Related Articles

Back to top button