खेलदेश - विदेश

टीम इंडिया से अलग होने के बाद राहुल द्रविड़ बन सकते हैं इस टीम के कोच, IPL चैंपियन के साथ करेंगे काम

 भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने आईसीसी टी20 विश्व कप की जीत के साथ अपने कार्यकाल का अंत किया. टीम इंडिया के साथ इस धुरंधर का करार इसी टूर्नामेंट तक था. आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में हार के बाद उनके करार को बीसीसीआई ने टी20 विश्व कप तक बढ़ाया था. इस टूर्नामेंट के बाद उन्होंने टीम इंडिया को अलविदा कह दिया. अब वह इंडियन प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजी टीम राजस्थान रॉयल्स के साथ काम कर सकते हैं. 2008 में खेले गए पहले आईपीएल को राजस्थान ने जीता था.

राहुल द्रविड़ के टीम इंडिया से अलग होने के बाद अब फैंस को उनको अगले प्रोजेक्ट की जानकारी चाहिए. हर कोई जानना चाहता है कि यह धुरंधर अब किस टीम के साथ काम करेगा. टाइम्स ऑफ इंडिया के रिपोर्ट की माने तो इंडियन प्रीमियर लीग में राहुल द्रविड़ की बतौर कोच या फिर मेंटोर naga788 वापसी हो सकती है. अपनी पुरानी टीम राजस्थान रॉयल्स के साथ वो जुड़ सकते हैं. इस टीम की तरफ से खेल चुके राहुल द्रविड़ ने बतौर कप्तान लंबे वक्त तक फ्रेंचाईजी को अपनी सेवा दी है. फिलहाल रिपोर्ट में बताया गया है कि राजस्थान की टीम के साथ उनकी बातचीज चल रही है और जल्दी ही इसे लेकर घोषणा की जा सकती है.

Related Articles

Back to top button