छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ पुलिस सेवा के 7 अधिकारियों को मिली IPS में पदोन्नति

छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस सेवा (SPS) के लिए आज का दिन ऐतिहासिक साबित हुआ है। केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय ने अधिसूचना जारी कर राज्य के सात अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में पदोन्नति प्रदान की है।

इस निर्णय से छत्तीसगढ़ कैडर में लंबे समय से रिक्त पड़े आईपीएस पद भर गए हैं। इससे न केवल पुलिस व्यवस्था को मजबूती मिलेगी, बल्कि प्रदेश की कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक ढांचे में भी नई ऊर्जा और दक्षता का संचार होगा।

पदोन्नति पाने वाले अधिकारियों को अब भारतीय पुलिस सेवा के अंतर्गत और व्यापक जिम्मेदारियां मिलेंगी। माना जा रहा है कि इस कदम से छत्तीसगढ़ पुलिस को अनुभव और नेतृत्व दोनों का लाभ मिलेगा।

Related Articles

Back to top button